Amazon News: कहावत जाको राखे साइयां मार सके न कोय! उन बच्चों पर बेहद सटीक बैठती है, जोकि 40 दिन बाद सकुशल बचा लिए गए।करीब 11 माह से 13 वर्ष के बीच की आयु के इन बच्चों को आखिर बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार अराराकुआरा के अमेजोनियन से सैन जोस डेल गुआवियारे ले जा रहा छोटा विमान 1 मई को अचानक अमेजन के जंगल में दुर्घनाग्रस्त हो गया। इसमें बच्चों की मां सहित 3 वयस्कों की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार सभी बच्चे ह्यूटोटो समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।अधिकारियों का कहना है कि सबसे बड़े बच्चे को घने जंगल में कैसे अपनी जान बचाई जाती है उसकी थोड़ी बहुत जानकारी थी, जिसका उन्हें फायदा मिला। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इसे पूरे देश के लिए खुशी का दिन बताया। उन्होंने शनिवार को बच्चों से मुलाकात की।

Amazon News: खोजी अभियान में मिली सफलता
Amazon News: करीब 150 सैनिकों ने खोजी कुत्तों के साथ जंगल में तलाशी अभियान चलाया।इस दौरान जंगल को जानने वाले स्थानीय आदिवासियों की भी सहायता ली गई। अभियान घटनास्थल के करीब साढ़े चार किलोमीटर के दायरे में चलाया गया।
जांच के दौरान रास्ते में दूध की बोतल, डाइपर, बच्चों द्वारा खाए गए फल, टहनियों और पत्तों की मदद से बने आश्रयस्थल मिलने पर उनके बचे होने की उम्मीद बढ़ गई। Amazon News: इसके बाद सेना की ओर से उन इलाकों में खाने पीने का सामान भी गिराया गया, जिससे बच्चों को मदद मिल सके। उनकी दादी की सभी बच्चों को एक जगह रहने का रिकार्डेड संदेश भी जंगल में प्रसारित कराया गया।
आखिरकार सेना को सफलता मिली और सभी बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए।रेस्क्यू किए गए बच्चों में 3 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। सेना ने शुक्रवार को बच्चों के साथ वाली तस्वीर ट्वीट की।बच्चों को मेडिकल सहायता दी जा रही है।
Amazon News: बेहद खतरनाक है अमेजन का जंगल

Amazon News:मालूम हो कि विश्व प्रसिद्ध अमेजन का जंगल कई मायनों में बेहद खतरनाक है। जंगल जगुआर, पूमा जैसे आदमखोर जानवरों के साथ ही जहरीले प्रजातियों के सांप से भरा है। यहां का मौसम भी लोगों के लिए ठीक नहीं। कभी तेज बारिश और उमस के कारण यहां जीना आसान नहीं है। जंगल में अवैध रूप से पेड़ों को काटने वाले और ड्रग तस्कर भी इन बच्चों के लिए खतरा थे, लेकिन प्रतिकूल हालात में जिंदा रहने की उनकी उम्मीद ने उन्हें सहज बनाए रखा।सभी बच्चों की हिम्मत को पूरी दुनिया सराह रही है। बच्चों को बचपन से ही मछली पकड़ने और जंगलों में जीने की शिक्षा दी जाती है। इसका लाभ भी उन बच्चों को मिला।
संबंधित खबरें
- तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा Italy का लोअर हाउस, पहली बार महिला सांसद ने करवाई Breastfeeding
- Canada Indira Gandhi Tableau: खलिस्तान समर्थक परेड में आखिर ऐसा क्या हुआ जिस पर भड़के विदेश मंत्री, जानिए क्या है पूरा मामला?