Weather Update: देशभर में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में तो सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं, पालघर आज फिर रेज अलर्ट पर है।

Weather Update: दिल्ली में फिर गहराया बाढ़ का खतरा
दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बारिश थमी हुई है। हालांकि बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। दरअसल, हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े गए पानी के चलते एनसीआर में दोबारा बाढ़ की स्थिती आ खड़ी हुई है। बीते शुक्रवार (21 जुलाई) की शाम यमुना के जलस्तर ने एक बार फिर खतरे के निशान को लांघ लिया था। फिलहाल, प्रशासन की ओर से लोगों को यमुना से दूरी बनाए रखने की सलाह ही गई है।
हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
आज शनिवार (22 जुलाई) की सुबह 9 बजे 1 लाख 47 हजार क्यूसेक, 10 बजे 2 लाख 9 हजार क्यूसेक और 11 बजे 2 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अगर यही स्थिती रही तो अगले 24 घंटे से 48 घंटों में इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में खतरा बना हुआ है कि देश की राजधानी में एक बार फिर यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: