Weather Update: Delhi-NCR में खिली धूप, मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

Weather Update: दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की और वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

0
139
Weather Update: top hindi news
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई।मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, धूप तेज रहेगी।वहीं तमिलनाडु और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की और वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। दिल्‍ली-एनसीआर के तापमान में भी मामूली बढ़त देखने को मिली है।राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिनों से आसमान में धूप खिली हुई नजर आ रही है।

Weather Update : top news in hindi.
Weather Update.

Weather Update: बेमौसम बारिश से फसलें चौपट

पिछले दिनों हुई लगातार बेमौसम बरसात की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए सरकार विभिन्न राज्यों से पूरी जानकारी का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान मानसून पर निर्भर हैं, जो अप्रत्याशित है।ऐसे में सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति पर निर्भर है।

Weather Update: झारखंड से मानसून की वापसी

झारखंड के पलामू प्रमंडल से मानसून की वापसी हो गई है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे झारखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी। पूरे मानसून के दौरान (जून से सितंबर तक) राज्य में 817.6 मिमी (सामान्य से 205 मिमी कम) बारिश हुई है।जोकि पिछले 5 साल में सबसे कम है।मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने का संकेत दिया है। सभी चक्रवाती परिसंचरण चक्रवात का रूप नहीं लेते हैं।

संबंधित खबरें