Weather Update:देश में ठंड का कहर अभी जारी है।सप्ताह की शुरुआत के साथ ठंडी हवाओं का कहर जारी है।पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर चलने से गलन लगातार बढ़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दो दिनों में कोहरा बढ़ सकता है।लिहाजा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।लगातार बढ़ रही ठिठुरन से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ लगातार खराब होते एक्यूआई ने पूरी कर दी है। राजधानी दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Weather Update: पंजाब में कोहरे की मार, स्कूल रहेंगे बंद
लगातार ठंड और कोहरे की मार झेल रहे पंजाब में प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया गया है।चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया है।कक्षा 9 से 12 तक के लिए पिछले निर्देशों के अनुसार स्कूल खुले रहेंगे।
Weather Update: शेल्टर होम्स का हाल बेहाल
सर्दियों से बचाव और रात काटने के लिए बनाए गए शेल्टर होम्स का बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने वर्ष 2014-15 से शेल्टर होम्स के लिए नए कंबलों की खरीद नहीं की।उस वक्त 20 हजार कंबल खरीदे गए, लेकिन तब से अब तक इन्हें बदला ही नहीं जा सका।कंबल इतनी खराब हालात में हैं कि ओढ़ना तो दूर छू भी नहीं सकते।इन शेल्टर होम्स में पर्याप्त बिस्तर तक नहीं हैं।
Weather Update: माउंट आबू में पारा गिरा
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब माउंट आबू में भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू में लगातार तापमान में गिरावट जारी है। है।बीते शनिवार यहां न्यूनतम तापमान जहां -4 डिग्री था।रविवार को पारे में 3 डिग्री की और गिरावट हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री पहुंच गया। करीब 28 वर्ष बाद पारे में इतनी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली
संबंधित खबरें
- Weather Update:ठंड और पॉल्यूशन के बीच Delhi में GRAP-3 लागू, AQI पहुंचा 400 के पार
- Weather Update: ठंड से मामूली राहत, कोहरे से Train और Flights लेट, आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना