Weather Update: वीकेंड हुआ सुहाना, Delhi-NCR में देर रात से हो रही बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Weather Update: अपनी सुस्त शुरुआत के साथ मॉनसून देश के अन्‍य भागों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है।

0
124
Weather News Barish today
Weather News

Weather Update:उमस भरी गर्मी के बीच वीकेंड का मिजाज बारिश ने बदल डाला।शनिवार देर रात से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 27 जून तक दिल्ली में मॉनसून को ध्‍यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।दूसरी तरफ मुंबई के कुछ हिस्सों में भी जबरदस्त बारिश दर्ज की गई। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे में बारिश के बीच ट्रैफिक जाम की स्‍थिति बन गई।आईएमडी के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

Weather Update: मॉनसून की शुरुआत

baarish 24 march 2

Weather Update: अपनी सुस्त शुरुआत के साथ मॉनसून देश के अन्‍य भागों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है।इसी क्रम में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ भागों तक पहुंच चुका है।

Weather Update: महाराष्ट्र में कई जगहों पर जलभराव

महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में बीते शनिवार को भारी बारिश हुई। यहां के कई निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। ठाणे जिले के भिवंडी, कल्याण और बदलापुर के कई इलाकों में पानी भर गया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here