Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह का आगाज खिली धूप के साथ हुआ।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा।देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है। दिल्ली, पंजाब, चंड़ीगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों से मानसून अब पूरी तरह से चला गया है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।धूप तेज होने के कारण गर्मी का अहसास हो सकता है।

Weather Update: उत्तर में मौसम रहेगा साफ
देश के उत्तरी भाग में भी आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा।यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और देहरादून में कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। छिटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
Weather Update: यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1 और 2 अक्टूबर को ओडिशा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। 2 अक्टूबर, 2022 को झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम भारी बारिश हो सकती है। वहीं 02 अक्टूबर, 2022 को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की-मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में मौसम रहेगा साफ, तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना
- Weather Update: Delhi-NCR में 3 दिन बाद खिली धूप, कई जगहों पर छाया कोहरा