Viral Video: आज के समय में कोई भी अपनी लाइफ से खुश नहीं है। लोगों को हर बात में कमी नजर आती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे हजारों- सैकड़ों लोग हैं जो सुन नहीं पाते, जो देख नहीं पाते- आखिर वो अपना जीवन कैसे व्यतीत कर रहे हैं। लोग उनकी पीड़ा को कभी नहीं समझ सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई।
Viral Video: कान की कई बार सर्जरी
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्ची सुन नहीं पाती है। उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह अपने जीवन में सुन पाएगी। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि जिससे वह खुद भी भावुक हो जाती है। यह सब उपचार के जरिए ही संभव हो पाया है। दरअसल इस वीडियो को कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की का नाम नेसाया है और वह केन्या की रहने वाली है। वह 7 साल की बताई जा रही है और बचपन से ही सुन नहीं पाती थी। कान की कई बार सर्जरी हुई लेकिन हर बार फेल हो गई और लड़की सुन नहीं पाई। उनके परिवार के अनुसार, नेसाया की तबीयत कम उम्र में ही खराब हो गई थी और उनके कान के पर्दे फट गए थे। जिससे उनकी सुनने की शक्ति चली गई। तब से वह सुन नहीं पाई। लेकिन इस लड़की ने हार नहीं मानी और न ही उसके परिवार ने।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की के कान पर एक मशीन लगाई जाती है। इस लड़की के लिए यह मशीन लंबे समय से विशेष रूप से तैयार की जा रही थी। जब मशीन लगाई गई तो बच्ची ने फिर से सुनना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह खुद भी काफी इमोशनल हो गईं। वीडियो में लड़की एक कुर्सी पर बैठी है और एक डॉक्टर उसके कान में मशीन लगा देता है। मशीन लगाने के बाद ताली बजती है और लड़की पीछे मुड़कर देखती है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं।
संबंधित खबरें:
- Viral Video: सारी उम्र पानी से बचता रहा ‘दुनिया का सबसे गंदा आदमी’, 60 साल बाद पहली बार नहाया तो चली गई जान
- एक ऐसा गांव जिसका नाम लेने में शर्माते हैं लोग, Facebook पर लिखा तो हो जाएंगे ब्लॉक