Viral News: SP साहब के गजब के बोल! ”किसी की लड़की भाग जाए तो उसके माता-पिता को जेल भेज दूं”, यहां देखिए Viral Video

Viral News: रामपुर में पुलिस और जिले के प्रबुद्ध जनों, बुद्धिजीवियों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान उनके मुंह से निकले ये शब्‍द।

0
172
Viral News
SP Of Rampur Ashok Kumar Shukla

Viral News: रामपुर जनपद से सोशल मीडिया में एक वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें यूपी के रामपुर जनपद के एसपी अशोक कुमार साफतौर ये कहते नजर आ रहे हैं कि अगर किसी की लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है। उसमें गलती माता-पिता की है, मेरा बस चले तो मैं उसके माता-पिता को भी जेल भेज दूं।

गौरतलब है कि रामपुर में पुलिस और जिले के प्रबुद्ध जनों, बुद्धिजीवियों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस एवं संभ्रांत व्यक्तियों को सद्भावना, प्रेम, भाईचारे का पाठ पढ़ाया। कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी आप से बड़ा है तो उसे मान सम्मान दीजिए। पुलिसकर्मियों से कोई व्यक्ति बड़ा है तो उसे मान सम्मान देना पड़ेगा।

Viral news.

Viral News: जनता से सीधे जुड़ने के लिए आयोजित की थी संगोष्‍ठी

संगोष्‍ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने जिले के संभ्रांत और गणमान्य व्यक्तियों से सीधा संवाद किया। एसपी अशोक कुमार द्वारा सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्म गुरूओं, पार्षदों, बुद्धिजीवियों एवं स्वयं सेवी संगठनों के व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जनता से संवाद करने के लिए सीधा माध्यम है, जिसके जरिये जनता से बात करने का प्रयास किया गया। मगर इसी के बीच पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने एक ऐसा बयान दे डाला, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral News: सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल

Viral News
Viral News on Twitter.

इस वीडियो के वायरल होते ही रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्‍हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।उनके द्वारा कही गई बात का विरोध कर रहे हैं। कई यूजर्स उनसे माफी मांगने की बात भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here