
Viral News: उत्तर प्रदेश के मुबारकपुर से एक बड़ी ही अनोखी घटना सामने आई है। दरअसल, यहां प्रेमिका की शादी के स्टेज पर चढ़कर प्रेमी ने उसकी मांग भर दी। इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़की की बहुत पिटाई की जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है।

Viral News: जानें क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के मुबारकपुर के रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी में घुसकर जयमाला के समय उसकी मांग भर दी। इसके बाद पूरी शादी में हंगामा सा मच गया। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि उस युवक ने अपनी मर्जी से ऐसा नहीं किया है बल्कि इसके पीछ की पूरी प्लानिंग लड़की की थी। लड़की ने ही लड़के को कहा था कि मुझे शादी के बीच में आकर सिंदूर लगा देना।
“लड़की की मर्जी से किया”
इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़के को जमकर पीटा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद लड़की पक्ष वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस समय तक उन लोगों ने लड़के को मार-मारकर अधमरा कर दिया था। लड़का अब अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मीडिया से बात करते हुए लड़क ने बताया कि ये सब उसने लड़की की मर्जी से किया है, लेकिन लड़की ने यह नहीं बताया था कि उसके बाद क्या करना होगा। साथ ही लड़के ने मीडिया को यह भी बताया कि वे दोनों पिछले 13-14 महीनों से एक दूसरे के साथ थे और गांव में ही इनका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था।
संबंधित खबरें: