Karnataka News: मौत के 30 साल बाद धूमधाम से हुई दूल्हा-दुल्हन की शादी! रीति रिवाज और परंपरा जानकर उड़ जाएंगे होश

अनोखी शादी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी का ये वीडियो यूट्यूबर एनी अरुण नाम के शख्स ने शेयर किया है।

0
241
Karnataka News: मौत के 30 साल बाद हुई दूल्हा- दुल्हन की शादी, जानिए कैसे हुई ये अनोखी शादी?
Karnataka News: मौत के 30 साल बाद हुई दूल्हा- दुल्हन की शादी, जानिए कैसे हुई ये अनोखी शादी?

Karnataka News: भारत में आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी। कुछ शादियां इतनी अनोखी होती है जिसकी चर्चा खूब होती है। मगर कोई शादी इतनी अनोखी हो जाए कि उसमें दूल्हा-दुल्हन ही न हो तो कैसा लगेगा। यह बात सोचने में ही काफी अजीब लगती है, लेकिन कर्नाटक में हुई एक शादी खूब चर्चा में है। दरअसल, इस शादी में जो दूल्हा- दुल्हन थे उनकी मौत 30 साल पहले ही चुकी थी। मगर फिर भी इनके परिजनों ने इनकी शादी कराई।

जाहिर है यह कोई आम शादी नहीं बल्कि एक ‘प्रेथा कल्याणम’ था। जिसका मतलब है मृतकों की शादी। प्रेता कल्याणम एक प्रथा है जो केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में निभाई जाती है। ये शादी उन लोगों के बीच करायी जाती है जिनकी मौत जन्म के साथ हो जाती हैं।

Karnataka News: मौत के 30 साल बाद हुई दूल्हा- दुल्हन की शादी, जानिए कैसे हुई ये अनोखी शादी?
Karnataka News

Karnataka News: मरने वाले के सम्मान में करायी जाती है ये शादी

अनोखी शादी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी का ये वीडियो यूट्यूबर एनी अरुण नाम के शख्स ने शेयर किया है। कर्नाटक में प्रचलित ‘प्रेथा कल्याणम’ परंपरा के अनुसार, यह शादी इसलिए करायी जाती है, क्योंकि ये एक तरीका है उन आत्माओं को सम्मान देने का। इस समुदाय का मानना है कि इससे उनका आत्मा को शांति मिलती है।

वायरल वीडियो में शादी की हर डिटेल हो दिखाया गया है। किसी और शादी की तरह ही इसमें भी सारे रस्म-ओ-रिवाज को निभाया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पर जिंदा दूल्हा- दुल्हन आपको नहीं दिखाई देंगे। मगर उनके लिए जयमाल की कुर्सियां रखी गई है। प्रतीकात्मक रूप से कुर्सी पर बिठाए गए दूल्हा-दुल्हन सभी अशीर्वाद भी दे रहे हैं। शादी में सभी रस्मों के साथ खाने-पीने के भी पूरे इंतजाम किए गए थे। सभी अन्य शादियों की तरह ही इसमें तरह-तरह के लजीज पकवान बनाए गए थे। लोगों को दावत दी गई थी।

वीडियो शेयर करते हुए यूट्यूबर ने बताया भी है कि यह एक गंभीर परंपरा है। जन्म के समय ही मरने वालों के लिए ये परंपरा का पालन किया जाता है। जिन परिवारों में बच्चों की मौत हो जाती है वो लोग मिलकर मृत बच्चों की आपस में शादी करा देते हैं। किसी और शादी की तरह ही इसमें भी दोनों परिवार एक दूसरे से मिलते हैं उनके घर जाते हैं। सगाई करते हैं, शगुन देते हैं।

यूट्यूबर ने अपने ट्विटर से इस शादी के 10 से ज्यादा वीडियो शेयर किए है। हर एक रस्म पर वीडियो बनाकर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here