Viral Video: अक्सर दफ्तरों में धीरे- धीरे काम करने वाले लोगों के कारण आपको कई बार परेशानी हुई होगी। ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में आपको इसका सामना करना पड़ता है। जहां काम की धीमी रफ्तार की वजह से किसी भी काम को पूरा होने में घंटों लग जाते हैं।
हालांकि, कुछ कर्मचारी फुर्ती के साथ काम करते हैं, लेकिन क्या हो अगर कोई हवा की तेजी से काम करता हो? सुनने में अटपटा सा लगता है न! कि कोई व्यक्ति इतना तेज काम कैसे कर सकता है। लेकिन ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक आदमी रोबोट की तरह काम करता है। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं।
Viral Video: अपने काम के प्रति समर्पित हैं शख्स
सोशल मीडिया पर आए दिन कई रोचक वीडियो सामने आती रहती हैं। कुछ वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं तो कुछ आपको हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में एक कर्मचारी तेजी से पेपर्स पर स्टैंप लगा रहा है। शख्स इतनी फुर्ती से स्टैंप लगा रहा की मानो ये कोई इंसानी हाथ नहीं रोबोट हो। मशीन की तरह ही शख्स के हाथ तेजी से काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “जिम्मेदारियां ही हैं जो इंसान को मशीन बना देती हैं। वीडियो के शेयर होते ही लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर जहां इसे काम के प्रति ईमानदारी बता रहे तो कुछ मजाक भी उड़ा रहे हैं।
संबंधित खबरें: