Amroha News: अमरोहा के गजरौल में गोली लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस गार्ड ने खुद पर ही गोली चला दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Amroha News: यहां देखिए घटना का वीडियो
दरअसल, ओमवीर नाम का सिक्योरिटी गार्ड गजरौला के पास एक बुलेट शोरूम में काम करते हैं। सोमवार की रात जब सिक्योरिटी गार्ड रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी अचानक रात 2.30 बजे उन्हें नींद की झपकी आई। ये नींद की झपकी उन्हें हमेशा के लिए सुलाने वाली थी।
दरअसल सिक्योरिटी गार्ड ने नींद में अपनी लाइसेंसी बंदूक का ट्रिगर दबा दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने अपनी ठोड़ी बंदूक के अगले हिस्से पर रखी हुई थी, गोली चलते ही उनका मुंह और हाथ जख्मी हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले प्राथमिक उपचार दिलाया और बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Amroha News: पुलिस मामले की जांच में जुटी जिसमें उन्हें शोरूम में लगे सीसीटीवी में सारा मामला समझ में आ गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को खुद की बंदूक से गोली लगी है।
संबंधित खबरें: