Tag: Delhi High Court
Rohini Court में विस्फोट, लोगों में फैली दहशत
अदालत परिसर में एक मामूली विस्फोट के बाद आज रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि ब्लास्ट एक लैपटॉप के चलते हुआ। यह भी बताया जा रहा है कि विस्फोट शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ। मामले में आगे की जांच जारी है। विस्फोट के बाद, सभी वकील अदालत कक्ष से बाहर निकल गए, और जिस कमरे में विस्फोट हुआ था, उसे बंद कर दिया गया। कम से कम सात दमकल गाड़ियों को भी मौके पर भेजा गया। घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
Delhi High Court: दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों पर Delhi...
Delhi High Court: पिछले बुधवार को Delhi high court ने दिल्ली में बढ़ते हुए डेंगू के मामले पर सुनवाई के दौरान दिल्ली प्रशासन को राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए नगर निगम को जमकर फटकार लगाते हुए कहा क्या प्रशासन को लकवा मार गया है।
Delhi High Court में उठा तब्लीगी जमात का मुद्दा, HC ने...
Delhi High Court ने दिल्ली से कोरोना लॉकडाउन के दौरान तब्लीगी जमात के विदेशी लोगों को पनाह देने पर दर्ज हुई FIR को रद्द करने की मांग के मामले में सवाल-जवाब किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस से पूछा कि बीते वर्ष कोरोना लॉकडॉउन के समय दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात की बैठक में शामिल होने के लिए वैध वीजा पर भारत आए विदेशी नागरिकों को यदि किसी भारतीय ने अपने घर पर आश्रय दिया तो उसे उसके लिए पहले पुलिस से परमिशन लेना अनिवार्य था।
Delhi High Court ने हिन्दू मैरिज एक्ट के अंतर्गत विदेशी विवाह...
Delhi High Court ने हिन्दू मैरिज एक्ट के अंतर्गत विदेशी विवाह कानून के तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग के मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट में इस संबंध में कुल दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जिनमें हिंदू विवाह अधिनियम HMA और विशेष विवाह अधिनियम SMA के तहत समलैंगिकों की शादी को मान्यता देने की घोषणा करने का अनुरोध किया गया है।
Salman Khurshid की किताब ‘Sunrise Over Ayodhya’ पर रोक लगाने से...
Salman Khurshid की किताब ‘Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times’के प्रसार, बिक्री, खरीद और प्रकाशन पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में सलमान खुर्शीद की किताब के प्रसार, बिक्री, खरीद और प्रकाशन पर रोक लगाने के निर्देश देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई थी।
BJP विधायक Vijender Gupta को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, निचली अदालत...
BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में जारी समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब मामले में हाईकोर्ट से BJP नेता को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा जारी समन पर रोक लगाई है।
Supreme Court Collegium ने समलैंगिक वरिष्ठ वकील Saurabh Kripal को Judge...
Supreme Court Collegium ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ समलैंगिक अधिवक्ता सौरभ कृपाल (Saurabh Kirpal) को दिल्ली हाईकोर्ट में जज बनाने की सिफारिश की है। अगर केंद्र सरकार कॉलेजियम की इस सिफारिश को मान लेती है और कानून मंत्रालय इसे हरी झंडी दे देता है तो सौरभ कृपाल देश के पहले समलैंगिक जज बन सकते हैं।
फोन टैपिंग मामले में Delhi High Court ने राजस्थान के सीएम...
राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के OSD लोकेश शर्मा को Delhi High Court ने शुक्रवार फोन टैपिंग के मामले में राहत दे दी। OSD लोकेश शर्मा को डर था केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग के मामले में दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
Delhi High Court ने INX मीडिया मामले में P Chidambaram और Karti...
Delhi High Court ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम समेत अन्य आरोपियों को INX मीडिया मामले में राहत देते हुए दस्तावेजों के निरीक्षण किए जाने की अनुमति देने से जुड़े निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली CBI की याचिका को खारिज कर दिया है।
Delhi High Court: इस्लाम धर्म अपनाने वाली महिला की याचिका को...
Delhi High Court ने सोमवार को एक महिला की याचिका को टाल दिया है जिसमें उसने पुलिस सुरक्षा की मांग यह कहते हुए की थी कि इस्लाम में धर्मांतरण (Conversion) के कारण उसे धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।












