Tag: Akhilesh Yadav
UP Election 2022: अखिलेश को मिला हरिशंकर तिवारी के परिवार का...
UP Election 2022:विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों की तरफ से अपने कुनबे को मजबूत करने को लेकर लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम...
Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को बताया ‘कैंचीजीवी’, कहा- ये बस...
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान इसका तीन-चौथाई काम पूरा हुआ। केंद्र के अनुसार, परियोजना 1978 में शुरू की गई थी, लेकिन "बजटीय समर्थन की निरंतरता, अंतरविभागीय समन्वय और पर्याप्त निगरानी की कमी" के कारण चार दशकों तक देरी हुई। अखिलेश यादव ने हिंदी में ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए पांच साल का समय लिया, जबकि तीन-चौथाई काम सपा सरकार के दौरान पूरा हुआ था।"
UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बाहुबली हरिशंकर तिवारी फूंकेंगे...
UP Election 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, पूर्वांचल में सियासत के समीकरण तेजी से बनते और बिगड़ते जा रहे हैं। कल तक जो परिवार हाथी की सवारी कर रहा था, आने वाले कल में वो साइकिल से पूर्वांचल को नापने की योजना बना रहा है़।
UP Election 2022 में कहीं भारी न पड़ जाए ‘लाल टोपी’...
UP Election 2022 की बयार में बह रहे सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर धड़ल्ले से जुबानी हमला कर रहे हैं। सियासत में भाषा की स्तरहीनता लगातार नये प्रतिमान गढ़ रही है। सत्तापक्ष हो या विपक्ष, सभी की जुबान में वही तीखापन या पैनापन है, जिसे हम अक्सर गली-चौराहे के नुक्कड़ पर होने वाले दो-चार लोगों के वाद-विवाद में देखते हैं।
UP Election 2022: Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary ने किया Meerut...
UP Election 2022 के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने औपचारिक तौर से गठबंधन का ऐलान कर दिया। पश्चिमी यूपी के मेरठ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विशाल रैली करके सत्ताधारी भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को भी चेतावनी दे दी कि आरएलडी और सपा गठबंधन इस बार यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही हैं।
UP Election 2022: BJP-SP-BSP सरकार में मंत्री रहे बाहुबली Hari Shankar...
UP Election 2022: 80 के दशक में गोरखपुर में एक शख्स जेल से निर्दलीय विधायक का पर्चा भरता है। नारा गूंजता है 'बमबम शंकर.. जय हरिशंकर'। चुनाव का रिजल्ट आता है और साल 1985 में चिल्लूपार से Hari Shankar Tiwari साइकिल (उस समय तक समाजवादी पार्टी की जन्म नहीं हुआ था) के चुनाव चिन्ह पर जेल में बैठे हुए सारे विरोधियों को चित करते हुए बाजी मार लेते हैं। जी हां, खेल देखिये जीवन में पहली बार विधायक बने औऱ वो भी जेल में रहते हुए।
BJP सांसद का आरोप – Akhilesh के सामने Azam Khan ने...
BJP सांसद Brij Lal ने बाबा साहब अंबेडकर को श्रधांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो (VIDEO) ट्वीट कर लिखा है कि मैं 2016 के उस दिन को याद करके भावुक हो जाता हूँ, जब ग़ाज़ियाबाद हज- हाउस के उद्घाटन पर आज़म खान ने बाबा साहब को लैंड माफिया कहा था। मंच पर अखिलेश यादव तालियां बजा रहे थे। माफ़ी मांगो अखिलेश।
Azam Khan की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद Allahabad High...
Allahabad High Court ने यूपी की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खां की जमानत अर्जी पर सुनवाई की और इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। सपा सांद के जमानत मामले में बीते दो दिनों से बहस चल रही थी।
Akhilesh Yadav बोले- जिस तरह Mamata Banerjee ने BJP का बंगाल...
Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाले मोर्चे में शामिल होने के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि अखिलेश यादव खुद इस वक्त अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी का "सफाया" हो जाएगा, जैसे कि बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी ने उनका सफाया कर दिया था।
UP Election 2022: Amit Shah को देख मुस्लिम युवक ने लगाए...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और राज्य में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचे थे। सहारनपुर में कल गृहमंत्री ने स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था और बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार की तारीफ की थी और विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह की जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सहारनपुर में अमित शाह की बातों को सुनते हुए एक मुस्लिम युवक ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए थे। मुस्लिम युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और खूब चर्चा बटोर रहा है।












