India और Sri Lanka के बीच खेले जाने तीन टी20 मैचों की सीरीज से श्रीलंका के स्टार स्पिनर Wanindu Hasaranga सीरीज से बाहर हो गए हैं। वानिंदु हसरंगा कोविड से उबर नहीं पाए हैं। हसरंगा एक हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद अब भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Sri Lanka के स्टार खिलाड़ी कोविड संक्रमित
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में ही खत्म हुई सीरीज में कुसल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो के सात हसरंगा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका क्रिकेट ने ट्वीट करके लिखा कि कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रहे वानिंदु हसरंगा की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। खिलाडि़यों का 22 फरवरी को रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। एक पीसीआर टेस्ट ने भी रिजल्ट की पुष्टि की है।
आईपीएल 2022 नीलामी में हसरंगा आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए, उन्हें बेंगलुरु में हुए आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
संबंधित खबरें
Deepak Chahar चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर
Shane Watson को IPL 2022 में मिलेगी नई जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस रोल में आएंगे नजर