झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार के रंगरेज गली में एक शिव मंदिर के भीतर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड मचाई है। खबर है कि मंदिर के साथ-साथ मूर्ति को भी हानी पहुचांई गई है। शिवलिंग को तोड़ा गया है।
घटना बुधवार शाम को हुई है। इस बात की जानकारी पास के ग्रामिणों को लगते ही वहां पर भयंकर भीड़ जमा हो गई। घटना को देखते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को फौरन खबर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचं गई है। पास में लगे सीसीटीवी फूटेज की मदद से पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।

इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन भी किया है उनकी मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पास के लोगों के भीतर खासा आक्रोश है।

बता दें कि भगवान का शिव का यह मंदिर रांची के अपर बाजार में स्थित है। इस बाजार को रांची का औद्योगिक मंडी कहा जाता है। यहां पर कपड़े की दुकान से लेकर किराना तक के दुकान है।