Twitter: एलन मस्क ने जबसे ट्विटर की कमान संभाली हैं। तब से हर रोज नए-नए बदलावों को लेकर खबरे सामने आ रही है। अब खबर है कि एलन मस्क बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर सकते हैं। ये खबर ट्विटर के कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। एलन मस्क पहले ही ट्विटर के सीईओ, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। ऐसे में छंटनी की एक और खबर ने कर्मचारियों की चिंता को बढ़ा दिया है।

Twitter: क्या है एलन मस्क का प्लान?
गौरतलब है कि एलन मस्क ट्विटर इंक में करीब 3,700 लोगों की छंटनी करने की योजना बना रहे हैं जिससे इस सोशल मीडिया कंपनी की वर्कफोर्स करीब आधी हो जाएगी। ये चौंकाने वाली खबर ऐसे समय में आई है जब एलन मस्क 44 अरब डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदे को पूरा करने के लिए रकम की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में छंटनी की खबर पर दावा किया गया है कि एलन ये फैसला जल्द ले सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मस्क प्रभावित होने वाले स्टाफ को ये सूचना 4 नवंबर यानी शुक्रवार को देंगे। इसके अलावा मस्क ने इस बात को लेकर भी मंशा जताई है कि कंपनी की मौजूदा वर्क फ्रॉम एनीवेयर पॉलिसी को बदलना चाहते हैं और उन्होंने कर्मचारियों से ऑफिस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। हालांकि, इसमें कुछ अपवाद हो सकते हैं।

Twitter: एलन मस्क और टीम कई और प्लान पर कर रही विचार
बताया जा रहा है कि सैन-फ्रांसिस्को बेस्ड में स्थित ट्विटर हेडक्वॉटर में एलन मस्क और उनकी टीम जॉब में कटौती और अन्य पॉलिसी बदलावों को लेकर विचार-विर्मश कर रही है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटाने पर विचार किया जा रहा है। इसी तरह के एक पहलू में बताया जा रहा है कि जिन एंप्लाइज की छंटनी की जाएगी उन्हें 60 दिन की सैलरी ऑफर की जाएगी।
खबर है कि ट्विटर के मैनेजर ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक समय तक काम करने के लिए कहा है। उन्हें नवंबर की शुरुआत में यानी 07 नवंबर तक ब्लू टिक पेड फीचर को लॉन्च करना है। इसके लिए ही कर्मचारियों को ज्यादा घंटें काम करने के लिए कहा गया है। यहां तक की हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़े तो भी कर्मचारियों को ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें: