कौन है Ramrati Devi?

0
1149

Ramrati Devi चर्चाओं में हैं। शनिवार को उनका निधन हो गया। वो 92 साल की थी। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। रामरती देवी बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) की नेता मायावती (Mayawati) की मां है। पूरे देश भर में मायावती के समर्थकों में उनके निधन के बाद शोक की लहर देखने को मिल रही है। बसपा की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन पर दुख जाताया गया है।

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मायावती से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर दुख जताया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति।

अखिलेश यादव ने भी जताया शोक

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Kalki Mahotsav 2021 का रंगारंग समापन, देखें Pictures और Videos

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here