Uttar Pradesh Night Curfew: यूपी में नाइट कर्फ्यू खत्म, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

0
434
Bengal Night Curfew
Bengal Night Curfew

Uttar Pradesh Night Curfew: कोरोना के मामले देश में अब धीरे-धीरे कम हो रहें हैं। ऐसे में राज्य सरकारें पाबंदियों में ढील दे रही हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली तक गाइडलाइंस में जनता को राहत दे दी गई है। स्कूल भी खुल चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने रात में लगी पाबंदियों को हटाने का ऐलान कर दिया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। सूबे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। जारी नया आदेश 19 फरवरी रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।

Uttar Pradesh Night Curfew: कोरोना नियमों का पालन करना होगा अनिवार्य

Uttar Pradesh Night Curfew
Uttar Pradesh Night Curfew

13 फरवरी को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू था, जिसे अब कोरोना मामलों में कमी देखते हुए रद्द कर दिया गया है। अब महज कोरोना के लिए जारी किए गए मामूली नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ सार्वजनकि जहगों पर मास्क पहनना जरूरी होगा। इसी तरह संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क बनाए रखना होगा। स्कूल-कॉलेज एवं अन्य सभी तरह के संस्थान अब पहले की तरह पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं।

Uttar Pradesh Night Curfew: कोरोना के मामले

corona pic nwe 2 2

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,270 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 325 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी positivity rate: 2.76% है। शुक्रवार को दर्ज हुए कोरोना मामलों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या 4,28,02,505 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 60,298 मरीज ठीक हुए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 607 नए मामले सामने आए। 854 लोग डिस्चार्ज हुए, 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 2,775 मामले सक्रिय हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,068 नए मामले आए, 4,709 लोग डिस्चार्ज हुए, 15 लोगों की महामारी से मौत हुई और 21,159 मामले सक्रिय हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here