यूपी के कौशांबी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक भाभी पर अपनी खुद की ही ननद का रेप करवाने का आरोप है साथ ही इस घिनौनी वारदात का वीडियो रिकार्डिंग करने और फिर वायरल करने का आरोप है। इस घटना के बाद पीड़ित अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़कर चली गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पीड़ित लड़की की तलाश की जारी है।
बता दें, यह मामला कौशांबी के एक गांव का है। सामने आए इस वीडियो में महिला रेप का वीडियो बना रही है और जो महिला वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है उसे लड़की की भाभी बताया जा रहा है। मामला दरअसल ये है कि पीड़ित लड़की किसी से प्रेम करती थी और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस पर भाभी ने योजना बनाई की उसके मंगेतर से ही उसका रेप करवा दिया जाए और उसका वीडियो बना कर प्रेमी को भेज दे, इससे प्रेमी नाराज़ होकर उसे छोड़ देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, रेप के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ ही घर छोड़कर चली गई। बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी युवक उसकी भाभी का प्रेमी है।
पीड़िता खुद को बचाने के लिए चीखती रही, लेकिन वह आरोपी के चंगुल से नहीं बच सकी। हैरानी की बात यह है कि भाभी ने खुद ही अपनी ननद के साथ ऐसा घिनौना अपराध किया और मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बना लिया। लड़की का अश्लील वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। सात ही रेप के वीडियो की भी जांच की जा रही है। लड़की के मिलते ही उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।