UP News: खुद को सिविल जज बताकर, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को फंसाता था,पुलिस ने दबोचा

UP News: आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और लखनऊ में रहता है।शातिर विष्णु अखबार में छपे ऐसे विज्ञापन देखता था जिसमें महिलाएं तलाकशुदा, विधवा सरकारी नौकरी में होतीं थीं।

0
295
UP News: Fraud Person Arrest news
UP News

UP News: लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो अब तक 20 महिलाओं को अपना निशाना बना चुका है।आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और लखनऊ में रहता है।शातिर विष्णु अखबार में छपे ऐसे विज्ञापन देखता था जिसमें महिलाएं तलाकशुदा, विधवा सरकारी नौकरी में होतीं थीं। उनकी शादी के लिए इश्तिहार दिए जाते थे।आरोपी विष्णु खुद को सिविल जज बताकर महिलाओं को फोन कर करता और शादी के नाम पर झांसे में फंसाता। फिर पैसे और गहने लेकर फरार हो जाता था। इसके बाद विष्णु अपना सिम निकाल कर फेंक देता था।

UP News: hindi news on Fraud person in hazratganj lucknow.
UP News.

UP News: पीड़ित महिला ने शिकायत की

इसके बाद आरोपी दूसरी महिला को शिकार बनाने की तलाश में निकल जाता और उसके साथ भी ऐसा ही करता था। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस से एक पीड़ित महिला ने शिकायत की।हालांकि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया।

UP News: पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

डीसीपी मध्‍य रजत कौशिक ने बताया कि अखबार में एक शादी का एक विज्ञापन पुलिस की तरफ से दिया गया।विज्ञापन देखकर आरोपी विष्णु पुलिस के जाल में फंस गया और उसने पुलिस की ओर से दिए नंबर पर फोन कर फिर से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विष्णु ने बताया कि अब तक वह 15 से 20 महिलाओं को शादी के नाम पर अपने जाल में फंसा चुका है। कई के साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका है। फिलहाल ये नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 लाख रुपये और सोने के जेवर जो वह महिलाओं के पास से लेकर फरार हो जाता था उसे भी बरामद किया है।

संबंधित खबरें