UP News: साइबर ठग ने अधिकारियों को बनाया निशाना, खुद को ‘DM Mahoba’ बताकर ठगी की कोशिश

UP News: साइबर ठग ने खुद को डीएम महोबा मनोज कुमार बताकर साइबर ठगी की कोशिश की। सदर तहसीलदार बालकृष्‍ण सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

0
242
UP News
UP News

UP News: साइबर ठगों के हौसलें इतने बुलंद हैं, इन्‍हें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ठगी करने में भी गुरेज नहीं। ऐसा ही एक मामला महोबा से सामने आया है।जहां साइबर ठग ने खुद को डीएम महोबा मनोज कुमार बताकर साइबर ठगी की कोशिश की।सदर तहसीलदार बालकृष्‍ण सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

UP News
UP News

UP News: सीयूजी नंबर ग्रुप में व्‍हाटस एप मैसेज कर ई-गिफ्ट की डिमांड

UP News

पुलिस के अनुसार साइबर ठग ने अधिकारियों के सीयूजी नंबर ग्रुप में व्‍हाटस एप मैसेज कर करीब 1 लाख रुपये के ई-गिफ्ट की डिमांड की। साइबर ठग ने खुद को महोबा का डीएम मनोज कुमार बताकर अमेजॉन में ई-गिफ्ट के माध्यम से ठगी करने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि संबंधित अधिकारियों के ग्रुप में मैसेज पहुंचने के बाद उन्‍हें शक हुआ। संबंधित अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया।मामले की जांच के बाद साइबर ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

संबंधित खबरें