Tiger Attacked on Farmer: इंसान अपनी बस्ती को बढ़ाते हुए जंगलों को काटकर साफ कर रहा है। अपना घर बनाने के लिए जीव जंतुओं को बेघर कर रहा है। ऐसे में नतीजा ये हो रहा है कि जानवर इंसानी बस्ती में घुस जा रहे हैं और इंसानों को अपनी भूख का शिकार बना रहे हैं। यूपी के पीलीभीत से खबर सामने आ रही है, जहां गन्ना छील रहे किसान पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। किसान को गहरी चोट आई है। साथ ही खेत में काम कर रहे अन्य किसानों पर भी हमल किया है।
Tiger Attacked on Farmer: कब हुई घटना?

किसान के चीखपुकार मचाने के बाद आस पास खेत मे काम कर रहे मजदूरों ने घायल किसान को बाघ के चंगुल से छूड़ाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया है। वहीं बाघ हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। घटना थाना गजरौला क्षेत्र के सिरसा सरदाह माला कालोनी की है।
घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है जब थाना गजरौला इलाके के सिरसा सरदाह गांव की माला रेंज निवासी 44 वर्षीय ओम प्रकाश अपने साथी मजदूरों के साथ गन्ने की छिलाई कर रहे थे, उसी बीच खेत किनारे झाड़ी में घात लगाए बैठे बाघ ने किसान पर हमला कर दिया, वहीं पास मौजूद मजदूरों ने चीख पुकार के बाद किसी तरह घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।
Tiger Attacked on Farmer: तेंदुए का आतंक

इससे पहले खबर सामने आई थी कि राज्य की राजधानी लखनऊ में तेंदुए ने कोहराम मचाया हुआ है। इलाके में 3 दिन तक तेंदुआ घूमता रहा और करीब 8 लोगों को घायल कर दिया था। लखनऊ की जनता अपने घर में कैद हो गई थी। वन विभाग की टीम अंत तक तेंदुए को नहीं खोज पाई थी।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- Lucknow में Leopard अभी भी रहा है घूम, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Leopard In Lucknow: तकरोही गांव में मिले तेंदुए के खून से सने पंजे के निशान, इलाके में दहशत