तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के लिए ट्विटर विपक्षी पार्टियों पर हमला करने का एक हथियार बना गया है। ट्विटर के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने ही परिवार पर वार करते रहते हैं। तेजस्वी के बाद इन्होंने कांग्रेस (Congress) पार्टी पर हमला बोला है।
ट्वीट कर बोला हमला
तेज प्रताप यादव ने कन्हैया कुमार के बहाने एक बार फिर कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे …. कहने वाले लोग आज लोगों को देशभक्ति समझा रहे हैं। बिहार में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और राजद में तीखी बहस देखने के मिल रही है।
तेज प्रताप यदाव ने ट्वीट कर वार करते हुए लिखा, (भारत तेरे टुकड़े होंगे )…. कहने वाले लोग आज लोगो को देशभक्ति समझा रहे है जिनकी फोटो बीजेपी के पोस्टर के साथ वायरल होती है उन्हे भी कांग्रेस ज्वाइन कराती हैं गांधी के नाम पर छल करने वाले लोग गांधीवाद का पाठ पढ़ाते हैं! या तो सुधर जाइए नहीं तो जनता अपने वोट के जरिए सुधार देगी
कन्हैया कुमार से जुड़ा है ट्वीट
इस ट्वीट को सीधा कन्हैया कुमार से जोड़कर देखा जा रहा है जिसे कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाकर बिहार उपचुनाव के मैदान में उतारा है। तेज प्रताप ने कन्हैया कुमार का नाम लिये बिना इससे पहले भी एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने गैंग वाले का जिक्र किया था। बता दें कि गैंग और भारत तेरे टुकड़े होंगे, ये दोनों शब्दों का विवाद कन्हैया कुमार से जुड़ा रहा है।
गौरतलब है कि कन्हैया कुमार बिहार उपचुनाव के मैदान में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन के लिए बिहार में हैं। बिहार आते ही उन्होंने राजद पर हमला बोल दिया। अपने संबोधन में वो लगातार राजद को घेरते रहे। जिसके बाद तेज प्रताप ने भी आक्रमण किया है।
यह भी पढ़ें:
UP election 2022: जानिए आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं Priyanka Gandhi?
UP Election: अखिलेश यादव मिले फूलन देवी की मां से, निषाद वोटों पर है निशाना