Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल बस्तर फाइटर्स यूनिट के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल परेड में भाग लेंगे।जगदलपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड किया जाएगा।छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर्स की बतौर कांस्टेबल के रूप में भर्ती की थी।इनमें से 9 पुलिसकर्मियों को माओवाद प्रभावित क्षेत्र बस्तर में तैनाती दी गई थी।
Republic Day 2023: थर्ड जेंडर पहली बार शामिल हो रहा परेड में
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में बस्तर के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के प्लाटून भाग लेंगे। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है कि थर्ड जेंडर के पुलिसकर्मी परेड में भाग ले रहे हैं।इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ये थर्ड जेंडर के लिए एक बेहद खास मौका है।निश्चित रूप से उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
Republic Day 2023: गर्व का क्षण बताया
परेड में शामिल होने वाले थर्ड जेंडर पुलिसकर्मियों में शामिल रिया मंडावी को इस पल का बेसब्री से इंतजार है। उनका कहना है कि उनकी भागीदारी पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।कहा कि पहले हमारे साथ भेदभाव किया जाता था।उन चीजों को हमें करने की मनाही होती थी।जोकि आमतौर पर पुरुष या महिलाएं करते हैं। पुलिस बल में चुने जाने के बाद, हमें एक सकारात्मक पहचान मिली और अब हमें सम्मान के साथ देखा जा रहा है।
मंडावी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस अवसर के लिए सरकार और पुलिस विभाग के आभारी हैं। वहीं, थर्ड जेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य विद्या राजपूत ने दोनों को परेड में शामिल करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि और समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया।
संबंधित खबरें