Allahabad High Court प्रशासन ने 14 सहायक निबंधकों (Assistant Registrar) को उप निबंधक (Deputy Registrar) पद पर प्रोन्नति दी है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत सहायक निबंधक में भानु प्रताप सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार मेहरोत्रा, अनिल कुमार सोनकर, शैलेश कुमार सिन्हा (लखनऊ), अशोक कुमार चतुर्थ, सुशील कुमार रत्नाकर, संतोष कुमार मिश्र, राकेश कुमार चौरसिया, राम किशोर, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिव प्रकाश (लखनऊ), ओम बहादुर सिंह और संजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानंद द्विवेदी, सहायक सचिव गवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य भूपेश गौतम, आकांक्षा पांडेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्र, मोहम्मद आज़म, सचिंद्र नाथ,आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक भास्कर और अखिलेश कुमार ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Allahabad High Court ने हत्या के चार आरोपियों की सजा के खिलाफ की गई अपील को किया खारिज