Noida Bus Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रविवार सुबह 2 बसों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। जानकारी अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया था जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं घायलों ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। 20 लोगों को इलाज अभी चल रहा है। घायलों को उपचार के लिए निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 के पास बताई गई है।
Noida Bus Accident: घायलों का इलाज जारी है
पुलिस मौके पर पुहंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि एक बस लुधियाना से रायबरेली की तरफ जा रही थी। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। हालांकि कहा जा रहा है कि मरने वालों की सख्या बढ़ सकती है। टक्कर काफी तेज थी।
दिल्ली में भी सड़क हादसे से 2 छात्रों की मौत
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से भी सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां रोहतक रोड पार करते समय 2 छात्रों की मौत हो गई। दोनों बच्चे 9वीं कक्षा के छात्र थे। दोनों छात्राओं की पहचान वंशिका मिश्रा और मानवी के तौर पर हुई है। उनकी उम्र 14 साल बताई जा रही है। एक कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें:
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! पिकनिक से वापस लौट रहे बच्चों की स्कूल बस पलटी, 2 छात्रों की मौत, 48 घायल
- Bihar के छपरा में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार ने दावत खा रहे लोगों को कुचला