MCD Election 2022: 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के चलते दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने आज ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा की है। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं है। दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ को हम जल्द खत्म करेंगे। दिल्ली में नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे। दिल्ली को साफ- सुदंर बनाना है।
MCD Election 2022: हमारी गारंटी फेविकोल की तरह है जो टूट नहीं सकती- केजरीवाल
बता दें कि AAP पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर ‘केजरीवाल की गारंटी’ अभियान की शुरुआत की है। केजरीवाल ने 10 गारंटी लॉन्च करते हुए कहा कि हमारी गारंटी फेविकोल की तरह है जो टूट नहीं सकती। दूसरी पार्टियां वचन पत्र जारी करते हैं, लेकिन इनकी नियत साफ नहीं है। केंद्र सरकार ने मुझे गाली देने के अलावा एमसीडी को एक पैसा नहीं दिया। आगे कहा कि ये लोग हमारे काम को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। सबने देखा कि कैसे सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को दिल्ली सरकार के काम रोकने में और दिल्ली वासियों की हालात खराब करने के लिए ये अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि दिल्ली की कचरे मुक्त होगी, कुड़े के पहाड़ खत्म कर देंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। सारे मार्केट में कुड़ा भरा पड़ा है ये सब झूठ बोलते हैं।

आप ने जारी की 10 गांरटियों की लिस्ट
1 गांरटी- दिल्ली को सुंदर बनाना है।
2 गांरटी- तीनों कूड़े के पहाड़ों को हटाएंगे, भष्ट्राचार मुक्त एमसीडी होगी।
3 गांरटी- दिल्ली में लोगों को पार्किंग की समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे।
4 गांरटी- दिल्ली को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलवाएंगे।
5 गांरटी- नगर निगम की गलियों को सही करवाएंगे।
6 गांरटी- नगर निगम के सारे पार्क को खूबसूरत बनाएंगे।
7 गांरटी- सभी कच्चे कर्मचारी को पक्का करेंगे।
8 गांरटी- व्यापारियों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।
9 गांरटी- नगर निगम के स्कूल और अस्पताल ठीक करवाएंगे।
10 गांरटी- रेडी – पटरी वालों को वैंनिंग जोन बनाएंगे, उनको भी भष्ट्राचार से मुक्त दिलाएंगे।
संबंधित खबरें:+
- MCD Election 2022: दिल्ली में कम हुई वार्डों की संख्या, आधी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व
- Delhi MCD Election 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान, 4 दिसंबर को होगी वोटिंग, 7 को आएंगे नतीजे