Maharastra News: Mumbai Pune Expressway मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा ही भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक आपस में 7 गाड़ियां टकरा गई हैं। यह हादसा इतना भीषण था की गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। वहीं इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्तपाल ले जाया गया है और फिलहाल उनका इलाज जारी है। इस घटना में अब तक किसी के भी मौत की खबर सामने नहीं आई है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे की वजह से यातायात बाधित हुआ है।
Maharastra News: चार लोगों की हालत गंभीर
मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस हादसे की वजह से मुंबई जाने वाले मार्ग पर कई गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तुंरत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक कई लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में चार लोगों के गंभीर होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस वे पर गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है। पीछे आ रही गाड़ी आगे गाड़ी के ब्रेक लगने से असंतुलित हो गईं और आपस में टकरा गईं। फिलहाल इस हादसे की वजह अनियंत्रण बताई जा रही है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक के ऊपर एक गाड़ियों चढ़ी हुई हैं।
संबंधित खबरें…
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- CM ममता बनर्जी के आदेश पर पुलिस…