Maharashtra: नासिक में पानी का संकट गहराया, 35 फुट गहरे कुएं में उतरकर पानी भर रहीं महिलाएं, देखें VIDEO

0
255
कुएं में उतरती महिला।

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में पानी का संकट गहरा गया है। महादरवाजा आदिवासी बस्ती में हालत भयावह है। यहां महिलाओ को एक घड़े पानी के लिए 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है और 35 फुट गहरे कुएं में जोखिम उठाकर महिलाएं पानी भरने को मजबूर हैं। यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

Maharashtra: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कुएं में उतर रही है

image 5

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कुएं में उतर रही है। महिला के अलावा बाकी महिलाएं भी हैं जो कि कुएं के आस-पास हैं और एक-एक कर कुएं में उतर रही हैं। कुएं की बात की जाए तो कुएं में पानी बहुत कम है। यहां तक कि ऊपर से डोरी से बंधे बर्तन फेंकें जाने पर बहुत कम पानी बर्तन में भर पा रहा है।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब जल संकट से जुड़ी इस तरह की तस्वीरें महाराष्ट्र से सामने आई हैं। बीते सालों में अक्सर यह मुद्दा सामने आता रहा है। महाराष्ट्र में गर्मी के मौसम में आमजन को जल संकट की समस्या से जूझना पड़ता है।

image 4

इससे पहले भी महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गाँव का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रहा था कि महिलाएं अपनी जान जोखिम में डाल पानी भर रही हैं। एक अन्य मामला में नासिक जिले के खरखेत ग्राम पंचायत में रहने वाले कुछ आदिवासी महिलाएं पीने के पानी के लिए 40 फुट गहरी खाई को एक डंडे के सहारे पार कर एक हिस्से से दूसरे हिस्से जाती नजर आई थीं।

संबंधित खबरें…

Maharashtra Politics News: NCP चीफ Sharad Pawar ने बुलाई डिनर पार्टी, Nitin Gadkari भी रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here