Maharashtra News: महाराष्ट्र रोडवेज की चलती बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला यात्री ने बच्चे को दिया जन्म

0
157
Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने बस में यात्रा के दौरान ही बच्चे को जन्म दिया। मामला शनिवार का है जब महिला कल्याण से अहमदनगर जाते समय एमएसआरटीसी की बस में यात्रा कर रही थी। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब बस कल्याण के वराप गांव के करीब थी तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसके तुरंत बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद पास से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोका गया। जिसमें मां और बच्चे को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Maharashtra News: चलती बस में गूंजी किलकारी

Maharashtra News
Maharashtra News

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार “मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।” मिशन माई ऑफ म्हराल के निकेत व्यवहारे ने बताया कि मां और बच्चे को अभी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अनुसार कल्याण के वराप गांव के करीब थी जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी।

बता दें कि इसके एक दिन पहले ही मुंबई में एक अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों पर लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। महिला के पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी को सुबह ही अस्पताल लेकर आया था, लेकिन तब अस्पतान में कोई डॉक्टर नहीं था। जिसके चलते 2 घंटे तक महिला को इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई।

संबंधित खबरें:

MP News: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था! बीच रास्ते में खत्म हुआ एंबुलेंस का डीजल, टॉर्च की रोशनी में करानी पड़ी डिलीवरी

रिटायर सैनिकों को केंद्र सरकार का तोहफा, ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के तहत 25 लाख पेंशनरों को होगा फायदा