Maharashtra News: महाराष्ट्र स्थित ठाणे के शाहपुर में पुल निर्माण के दौरान अचानक गार्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नाशिक नेशनल हाईवे से 6 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके सरलाब गांव के हद में समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस समृद्धि महामार्ग पर बीते सोमवार रात तकरीबन 11 बजे 17 कामगार और 1 इंजिनियर के नेतृत्व में काम किया जा रहा था। अचानक तभी एक गार्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 मजदूर उसके नीचे दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Maharashtra News: 100 फीट की ऊंचाई से गिरी गार्डर मशीन
Maharashtra News: शाहपुर पुलिस के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गार्डर मशीन गिर गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। 3 गंभीर घायलों को शाहपुर तालुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि सोमवार देर रात पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, की तभी बड़ा हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई। गार्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गई।शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 16 शव को लाए जा चुके हैं। 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि मलबे के नीचे और मजदूरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को बचाने की कोशिश की फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन बचाव दल मौजूद है।
संबंधित खबरें
- Nuh Violence: नूंह में जलाभिषेक यात्रा में पथराव के बाद भड़की हिंसा, 2 होमगार्ड जवानों की मौत, हरियाणा सरकार ने केंद्रीय बलों की 15 टुकड़ियां मांगी
- PM Modi के विदेश दौरों पर RJD सुप्रीमो Laloo Prasad Yadav का तंज, बोले- हार के डर से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे