VIDEO: Lucknow में Leopard का खौफ, बैखोफ होकर तेंदुए की तस्वीर खींच रहा है ये पत्रकार

0
3720
Lucknow Leopard News
Lucknow Leopard News

लखनऊ (Lucknow) तेंदुए के आंतक के कारण खबरों में बना हुआ है। तेंदुआ (Leopard) लखनऊ के पहाड़पुर और कल्याणपुर इलाके में बैखोफ खूम रहा है। यहां पर शनिवार यानी कि 25 दिसंबर को तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी खबर दी थी लेकिन वन विभाग की टीम 4 दिन से तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में रहने वाले लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं।

Lucknow में Leopard  का वीडियो आया सामने

Leopard 
Leopard 

इसके साथ ही तेंदुए का एक वीडियो वायरल हो रहा। इस वीडियो में तेंदुए के सामने एक एक आदमी उसकी वीडियो बना रहा है इतने में तेंदुआ उसके ऊपर हमला कर देता है। हालांकि किसी तरीके से उस आदमी की जान बचती है। तेंदुआ इसके बाद वहां से भाग जाता है। वीडियो बनाने वाला आदमी बिना डरे उस तेंदुए का वीडियो बना रहा है। तेंदुआ एक बार उसपर हमला करता है जिससे वह आदमी नीचे गिर जाता है। इसके बाद वह तेंदुआ वहां से भाग जाता है।

इसी वीडियो को शेयर करते हुए Dainik Jagran के संवादाता शोभित मिश्रा ने लिखा कि मीडियाकर्मियों का कार्य कितना जोखिम भरा होता है, वीडियो में स्वयं देख लीजिए। तेंदुए के अचानक हमले के बावजूद इस बहादुर फोटो जर्नलिस्ट सुधांशु कुमार के कदम जरूर लड़खड़ाए, लेकिन साहस नहीं डगमगाया। ऐसी बहादुरी कि हमले के दौरान घायल होने के बावजूद ये “शेर” जान पर खेलकर तेंदुए के सामने खड़ा हो गया। करीब से न सिर्फ फोटो खींची बल्कि तेंदुए को भागने पर भी विवश कर दिया। पूरे घटनाक्रम से एक बात और समझ आई कि हेलमेट सड़क सुरक्षा के लिए ही नहीं आत्मरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। बहादुर फोटो जनर्लिस्ट के लिए सैल्यूट तो बनता है..

तेंदुए के आतंक के कारण घर से बाहर निकलना दुसवार हो गया है। कई खबरें ऐसी भी सामने आईं हैं कि आतंक मचाने वाले तेंदुए को पकड़ लिया गया है। वहीं खुछ खबरों के अनुसार इलाके में एक नहीं बल्कि तीन- तीन तेंदुए घूम रहे हैं। वन विभाग  (Forest Department)  की टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई है लेकिन वह बार-बार बच जा रहा है। तेंदुआ अब तक 11 लोगों को घायल कर चुका है।

Lucknow में Leopard
Lucknow में Leopard

तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेदुआ गलियों में घूमते, छत पर चढ़ते हुए दिख रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here