लखनऊ (Lucknow) में खूंखार तेंदुए (Leopard) को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन टीम के हाथ तेंदुआ आ नहीं रहा है। पूरे 5 दिन हो गए हैं पर 5 रैपिड रेस्क्यू टीम तेंदुए को तलाशने में असफ रही है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए के पैर के निशान कहीं नहीं मिले हैं, मतलब वह शहर से बाहर निकल गया है।
Lucknow में सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में घूमने वाला तेंदुआ बाराबंकी के जंगलों से भटक कर शहरी इलाकों में पहुंचा था। तेंदुए (Leopard) को देखते ही इलाके के लोगों ने वन विभाग की टीम को इसकी खबर दी थी। टीम तेंदुए को पकड़ने भी आई थी लेकिन उसका आतंक देखकर टीम दूर भाग खड़ी हुई।
तेंदुए के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तब तक के लिए लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है। गुडंबा में रहने वाले लोग नए साल की तैयारियां कर रहे थे लेकिन तेंदुए के कारण घरों में कैद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर बता रहे हैं कि बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। कुछ लोग ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं।
Lucknow वन विभाग टीम पर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में आलस दिखा रही है। एक नहीं बल्कि तीन-तीन तेंदुए घूम रहे हैं। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि एक तेंदुए को मैंने अपने गेट पर देखा था। दूसरे को प्रेसीडेंसी स्कूल में और तीसरे ने मेरे घर में झाड़ू पोछा करने वाली मालती देवी पर हमला कर दिया।
तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेदुआ गलियों में घूमते, छत पर चढ़ते हुए दिख रहा है।
संबंधित खबरें:
- Lucknow में सड़कों पर तेंदुआ, यहां छत पर घूमता दिखा Leopard, देखें Viral Video
- Lucknow वाले Leopard की चर्चा, शहरी इलाकों में ऐसे पहुंचा