करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, जयपुर में ली आखिरी सांस

0
191
Lokendra Singh Kalvi
Lokendra Singh Kalvi

Lokendra Singh Kalvi: करणी सेना के प्रमुख और संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे निधन हो गया। बताया गया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा था। निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। लोकेंद्र सिंह के निधन के बाद से करणी सेना में शोक की लहर है। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह को लोग राजपूत समाज के कोहिनूर के रूप में भी जानते थे।

Lokendra Singh Kalvi
Lokendra Singh Kalvi

Lokendra Singh Kalvi:पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन हो गया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके निधन की खबर दी। निधन की खबर सुनते ही करणी सेना के लोगों का अस्पताल में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। उसके बाद तड़के सुबह करणी सेना के प्रमुख के पार्थिव शरीर को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी लेकर जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पहले तो उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद मंगलवार दोपहर ढाई बजे के आसपास लोकेन्द्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि लोकेंद्र सिंह के पिता कल्याण सिंह कालवी राजस्थान और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे थे।

यह भी पढ़ेंः

1984 के भोपाल गैस त्रासदी पर SC सुनाएगा फैसला, जानिए 7400 करोड़ रुपये मुआवजे का क्या है मामला?

“हमें अब बाबरी मस्जिद नहीं, राम जन्मभूमि चाहिए।”, जानिए राहुल गांधी पर क्या बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा?