Lalu Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची से रेफर किए जाने के बाद मंगलवार रात करीब 9 बजे एम्स दिल्ली लाया गया। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद को रात करीब तीन बजे एम्स से छुट्टी दे दी गई और उन्हें बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे फिर से आपातकालीन विभाग में लाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रसाद को रात में आपातकालीन विभाग में निगरानी में रखा गया था।
Lalu Yadav के ब्लड प्रेशर में हो रहा है उतार-चढ़ाव
लालू प्रसाद यादव के इलाज के लिए रिम्स द्वारा गठित डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉक्टर विद्यापति ने कहा कि जेल में बंद राजनेता गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं। प्रसाद का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुगर लेवल 150 और 200 मिलीग्राम / डीएल के बीच है।

तेजस्वी यादव ने पिता के तबीयत की दी जानकारी
वहीं लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता की तबीयत को लेकर कहा कि लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। जब वह रांची में थे तब उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.5 था। जब दिल्ली में इसका परीक्षण किया गया तो यह बढ़कर 5.1 हो गया। दोबारा परीक्षण करने पर यह 5.9 पर पहुंच गया। इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है।
चारा घोटाला मामले में दोषी हैं Lalu Yadav
बता दें कि चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये के गबन में दोषी ठहराए जाने के बाद 21 फरवरी को प्रसाद को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने पांच साल कैद और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। अदालत ने 15 फरवरी को लालू प्रसाद को दोषी ठहराया था और दलीलें सुनने के बाद सजा सुनाई थी।
संबंधित खबरें…
- Lalu Yadav के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी, बेटे Tejashwi Yadav ने दिया धन्यवाद
- UP Assembly Election: Lalu Yadav ने BJP पर कसा तंज, कहा- बीजेपी के रूप में अंग्रेजों की वापसी हुई है
- Lalu Yadav के परिवार समेत अन्य लोगों से जुड़ा IRCTC घोटाले का मामला पहुंचा SC