Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आखिरकार अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो गए। सत्ता पर मंडराते संकट के बीच सोमवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इस दौरान उन्हें 48 विधायकों का समर्थन मिला, जोकि बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। मतदान के दौरान भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया।
गौरतलब है कि विश्वास मत के लिए आज विधानसभा विशेष सत्र बुलाया गया था।
सत्र के लिए महागठबंधन सरकार के समर्थक 29 विधायकों को 6 दिन बाद रविवार को रायपुर से रांची लाया गया था। विश्वास मत की कार्रवाई में राज्य के 3 कांग्रेस विधायक शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वे कैश कांड में फंसे हैं। ये विधायक हैं, डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप। उन्हें हाईकोर्ट से कोलकाता छोड़ने की इजाजत नहीं मिली है।

Jharkhand News: बोले हेमंत सोरेन – विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद किया

सोरेन ने विधानसभा में कहा, ‘‘विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है….भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल रही है।हम सदन में अपना संख्या बल दिखाएंगे’। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग बाजार से सामान खरीदते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीदती है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए दंगे भड़का कर देश में ‘गृह युद्ध’ जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रही है।
Jharkhand News: रायपुर से रांची पहुंचे विधायक
हेमंत सोरेन ने रविवार शाम को कहा था कि विपक्ष झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा है।विरोधी किसी भी प्रयास में सफल नहीं होंगे। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में डेरा डाले झारखंड के सत्तारूढ़ यूपीए के लगभग 30 विधायक चार्टर विमान से रांची पहुंचे थे। सत्तारूढ़ दल ने विधायकों की किसी भी संभावित खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचने के लिए यह कदम उठाया था।
संबंधित खबरें
- Jharkhand News: दुमका में फिर दरिंदगी! एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हत्या कर पेड़ से लटका दी लाश
- Bihar Politics: JDU की राष्ट्रीय कार्याकारिणी बैठक आज, CM नीतीश के PM उम्मीदवार के चेहरे पर हो सकती है चर्चा









