Jharkhand News: झारखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। 10 दिन के भीतर दूसरी लड़की की हत्या होने से यह साफ जाहिर होता है कि झारखंड में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। बीते दिनों दुमका (Dumka) में बेटी अंकिता सिंह को जिंदा जलाने की घटना सामने आई थी, इसके बाद अब एक और गंभीर मामला सामने आना पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। झारखंड के श्रीअमड़ा गांव के पास एक नाबालिग का शव पेड़े से लटका हुआ मिला है।
नाबालिग की उम्र 14 साल बताई जा रही है। जानकारी अनुसार मृतका रानेश्वर थाना इलाके के आदिवासी समुदाय रंगलिया पंचायत की रहने वाली थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
Jharkhand News: पुलिस कुछ भी बोलने से कर रही इन्कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की दुष्कर्म के बात हत्या की गई है। वहीं मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अरमान अंसारी नामक एक युवक की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस आगे कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि वह रास्ते से गुजर रहे थे तभी उन्होनें नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ देखा है।
Jharkhand News: नाबालिग को फंसाया प्रेम जाल में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि नाबालिग किसी के घर काम करने जाती थी। वहां एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और गर्भवती कर दिया। जब युवक को शादी के लिए दबाव बनाया गया तो उसने उसकी हत्या कर दी। अरमान अंसारी नामक युवक पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 समेत पॉस्को एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें: