Jharkhand के चाईबासा से एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है युवती पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, झारखंड सरकार भी इस मामले को लेकर सख्त नजर आ रही है, पूरी घटना के जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।
Jharkhand Gang Rape Case: 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल, शुक्रवार की शाम को युवती अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर घूमने निकली थी। वहीं, एक जगह वे दोनों स्कूटी रोक कर बात करने लगे तभी अचानक हल्का अंधेरा होते ही 10 अज्ञात लड़के वहां पर आ गए और दोनों के साथ मार-पीट करने लगे। उन्होंने डरा-धमकाकर लड़के को वहां से भगा दिया और युवती को जबरदस्ती झाड़ियों में खींच कर ले गए। वहां एक-एक कर सभी लड़कों ने युवकी के साथ दुष्कर्म किया। युवती की हालत नाजुक होने लगी जिसके बाद वे सभी लड़के युवती को छोड़कर वहां से भाग गए।

कुछ देर बाद किसी तरह लड़की गंभीर अवस्था में अपने घर पहुंची और वहां अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद वे तुरंत पुलिस स्टेशन गए और 10 अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अभी युवती का चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो पुलिस की निगरानी है। युवती ने बताया है कि उन आरोपियों ने युवती और उसके दोस्त का फोन और पांच हजार रुपये भी छिन लिए।
मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है और शक के बिनाह पर आसपास के कुछ लड़कों को थाने लेकर आई है। फिलहाल पुलिस सभी लड़कों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं, अस्पताल में किसी को भी युवती से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसका इलाज पुलिस की निगरानी में किया जा रहा है।
संबंधित खबरें:
मैनपुरी में दरिंदगी की हदें पार! नाबालिग के साथ किया रेप, गर्भवती हुई तो जिंदा जलाया