International Womens Day 2022: दुनिया भर में आज International Women’s Day 2022 मनाया जा रहा है। हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने से होता है। इस मौके पर समाज की बेड़ियों को तोड़कर इतिहास रचने वाली महिलाओं को याद किया जाता है। महिलाएं इस दिन को अपनी तरह से सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में रंगोली कलाकार शिखा शर्मा ने मध्य प्रदेश में 12, 000 Square Feet की रंगोली बनाई है।
International Womens Day 2022: 6 टन रंगों का हुआ इस्तेमाल
शिखा शर्मा ने मध्य प्रदेश के इंदौर में विश्व महिला दिवस के मौके पर 12,000 Square Feet की रंगोल बनाई है। उन्होंने बताया कि रंगोली को बनाने में 6 टन से अधिक रंगों का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसे दो दिन पहले से ही रंगोली बनाई जा रही थी तब जाकर महिला दिवस के मौके पर पूरी हुई है।
शिखा ने बताया कि इसे बनाने की शुरूआत 6 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को रंगोली पूरी तरह से तैयार हो गई। रंगोली को शिखा ने अकेलने नहीं बनाया है, उनके साथ 20 बच्चों की टीम थी। रंगोली में उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को दर्शाया है। शिखा ने बताया कि “इसे बनाने में मुझे 2 दिन और 20 बच्चों की टीम लगी, इसमें 6 टन से ज़्यादा रंग का इस्तेमाल किया गया है।”
International Womens Day 2022: सैंड आर्ट
शिखा शर्मा ने अपनी रंगोली में देश की तमाम महिला स्वतन्त्रता सेनानियों को दर्शाया है जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई दिख रही हैं। वहीं कोरोना के अवसर पर काम करने वाली महिला सफाई कर्मियों को भी दिखाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी दिख रही हैं।
इस मौके पर ओडिशा की महिला सैड आर्टटिस्ट एस मिश्रा ने भी अपनी कला की प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने विश्व महिला दिवस के मौके पर पुरी में रेत पर कलाकृति बनाई। कलाकृती में बाल लहराते हुए महिला बैठी है।
संबंधित खबरें: