Haryana सरकार में मंत्री Ranjit Singh के बयान पर AAP सांसद Sushil Gupta ने उन पर निशाना साधा है। सुशील गुप्ता ने कहा कि वो राजा के बेटे को राजा बनाना चाहते हैं। आम जनता विधानसभा में बैठती है तो इनको सहन नहीं होता। हमारे विधायक ईमानदारी से रोटी खा रहे और देश के लिए काम कर रहे हैं। लोकतंत्र के अंदर राजशाही नहीं चलती, जनता की चलती है।
क्या बोला था Ranjit Singh?

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा था कि पंजाब कैबिनेट में 90% से ज़्यादा लोगों ने विधानसभा ही नहीं देखी है। मोबाइल रिपेयर, ऑटो चलाने वाले लोग सदन गए हैं, लेकिन प्रशासन एक अलग चीज़ है। सरकार चलाना कोई आसान काम नहीं है कि कोई चला देगा, यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।
Ranjit Singh के बयान पर आक्रामक हुए केजरीवाल

Delhi के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख Arvind Kejriwal ने भी रणजीत सिंह के बयान को लेकर उन पर वार किया था। केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ”भाई जी, इस देश के आम आदमी का मज़ाक़ मत उड़ाइये। जो काम 75 साल में आप सारी पार्टियां और नेता नहीं कर पाए, वो काम अब इस देश का आम आदमी करके दिखायेगा क्योंकि हमारी नीयत साफ़ है। देश ने आप नेताओं पे भरोसा किया। नेताओं ने लोगों का भरोसा तोड़ा। देखना, आम आदमी अच्छी सरकार चलाएगा।”

वहीं Ranjit Singh के बयान को सही बताते हुए AAP विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा था कि उनका बयान बिलकुल सही है कि हमने विधानसभा नहीं देखी। पंजाब के 12 विधायक डॉक्टर, 14 से ज़्यादा एडवोकेट और 16-17 इंजीनियर हैं। हमारे सब विधायक योग्य हैं और देश चलाना जानते हैं। मैं खुद GM की पोस्ट तक रहा हूं और इंजीनियर हूं।
यह भी पढ़ें: