Haryana Cabinet Expansion: क्या रूठे अनिल विज को मना लेंगे CM नायब सैनी? हरियाणा कैबिनेट का विस्तार आज

0
10

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद करीब एक हफ्ते पहले हरियाणा में बीजेपी की नई सरकार का गठन हुआ। 12 मार्च, 2024 को बीजेपी की ओर से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। आज यानी मंगलवार (19 मार्च, 2024) को हरियाणा की नायाब सिंह सरकार के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हरियाणा राजभवन में कैबिनेट के लिए नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृहमंत्री के पद पर रहे अनिल विज को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

ऐसा माना जा रहा है कि जबसे नायाब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है तभी से अनिल विज पार्टी से नाराज चल रहे हैं। हरियाणा सरकार के कैबिनेट विस्तार पर जब विज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि बीते हफ्ते हुई विधायक दल की बैठक से भी जल्द निकल गए थे और इसके बाद वह नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में आज ये देखने लायक होगा कि सीएम नायब सिंह और अनिल विज के बीच पैदा हुई इस कथित खटास खत्म होती है या नहीं।

हरियाणा कैबिनेट में 8 मंत्री पद खाली   

मालूम हो कि हरियाणा मंत्रिपरिषद में अभी आठ जगहें खाली हैं। बीते हफ्ते हुए शपथ ग्रहण समारोह में नायाब सिंह सैनी को मिलाकर छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। हरियाणा कैबिनेट में कुल मिलाकर 14 मंत्री (सीएम मिलाकर) शामिल हो सकते हैं।

सीएम नायाब के साथ इन नेताओं ने ली थी मंत्री पद की शपथ

बीते मंगलवार सीएम नायब सैनी के साथ 5 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जिसमें, कंवर पाल गुज्जर, जय प्रकाश दलाल, मूलचंद शर्मा और बनवारी लाल शामिल थे। जबकि हरियाणा की रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने भी शपथ ली थी। बता दें कि जिन 5 मंत्रियों ने सीएम नायब के साथ मंत्रीपद की शपथ ली थी वे सभी मनोहर लाल खट्टर की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here