Gurmeet Ram Rahim: दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सलाखों के पीछे होंगे। दरअसल, राम रहीम का रविवार (20 अगस्त) को 30 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। अब उन्हें आश्रम बरनावा से दोपहर बाद रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा। बता दें, डीएसपी के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की एक टीम डेरा प्रमुख को लेने के लिए उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। इस समय डेरा प्रमुख बागपत में डेरा से जुड़े बरनावा आश्रम में है।

Gurmeet Ram Rahim: यौन उत्पीड़न केस में दोषी
डेरा प्रमुख को लेकर आने के लिए रोहतक, सोनीपत और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जेल परिसर के बाहरी हिस्से में भी शाम के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि साल 2017 में सीबीआइ की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख को दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न केस में जेल की सजा सुनाई थी।
20 जुलाई को मिली थी 30 दिन की पैरोल
राम रहीम को 20 जुलाई को 30 दिन यानि 1 महीने की पैरोल मिली थी। इस पूरी पैरोल अवधी में डेरा प्रमुख बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहा है।
यह भी पढ़ें: