Greater Noida News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित वेस्ट गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही गैलेक्सी प्लाजा में अफरातफरी मच गई।दहशत और जान बचाने के लिए कई लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है।यह घटना वेस्ट गैलेक्सी प्लाजा बिसरख थाना क्षेत्र के तहत गौर सिटी क्षेत्र की है।
Greater Noida News:आग इमारत की तीसरी मंजिल में लगी
Greater Noida News:जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गैलेक्सी प्लाजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 1 के एवेन्यू 1 में स्थित है।आग इमारत की तीसरी मंजिल में लगी है। बिसरख थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।आग लगने की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायर टीम भी मौके पर पहुंच गई।दमकलकर्मी आग काबू पाने के काम में अभी जुटे हैं।
Greater Noida News: खिड़कियों पर लटके दिखे लोग
ताजा अपडेट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने की घटना गुरुवार दोपहर की है। गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने के बाद लोग तीसरी मंजिल से कूदने लगे। कुछ लोग खिड़कियों पर लटके भी दिखाई दिए।कुछ लोग यहां बनी 5वीं मंजिल से भी कूदने का प्रयास करते दिखे।हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालूम हो कि अप्रैल 2023 में गौर सिटी 14 एवेन्यू में भी आगजनी की घटना सामने आई थी। उस समय फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
संबंधित खबरें
- बारिश बनी आफत… NCR में हालात बेकाबू, दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी, नोएडा में डूबे गांव
- दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, सीएम केजरीवाल बोले- निचले इलाकों के लोग जगह खाली करें