DUSU Election Result 2023: छात्र संघ चुनाव में ABVP ने लहराया परचम; 4 में से 3 पदों पर जीत, NSUI को मिला उपाध्यक्ष पद

DUSU Election Result 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के शुक्रवार को हुए चुनाव में ABVP ने 4 में से 3 पदों पर जीत दर्ज कर ली है...

0
109
DUSU Election Result 2023
DUSU Election Result 2023

DUSU Election Result 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के शुक्रवार को हुए चुनाव में ABVP ने 4 में से 3 पदों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अभि दहिया ने उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है।

बता दें, मतगणना के दौरान यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान मौजूद थे। डूसू के साथ-साथ कॉलेजों की यूनियन के चुनाव भी शुक्रवार को हुए और कई कॉलेजों में नतीजे भी आ गए। ABVP के मेनिफेस्‍टो में देशभक्ति, राष्‍ट्रवाद, मेट्रो में सस्‍ते पास, हॉस्‍टल जैसे मुद्दे थे। NSUI ने सभी को बराबर मौके मिलने, कैंपस में भ्रष्‍टाचार, हॉस्‍टल पर 14 फीसदी जीएसटी, डूसू बजट पेश न करने पर वोट मांगा था।

DUSU Election Result 2023: ABVP से तुषार डेढ़ा बने अध्यक्ष

एबीवीपी के उम्मीदवार तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद, अपराजिता ने सचिव पद और सचिन बैसला ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं एनएसयूआई उम्मीदवार अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

कई मायनों में अहम रहा ये चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के केंद्रीय पैनल के चुनाव के दौरान 42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यह चुनाव एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में चिह्नित हुआ है। क्योंकि छात्रों ने लगभग 4 साल के अंतराल के बाद केंद्रीय पैनल के लिए अपना वोट डाला है। कोरोना की वजह से पिछले तीन सालों में चुनाव नहीं हुआ। लंबे अंतराल के बाद हो रहे चुनावों में स्टूडेंट्स में खूब जोश देखा गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए इलेक्शन का आयोजन किया गया था जिसमें इस साल 24 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: