Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और यमुना में बाढ़ के खतरे की आशंकाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नें आज सोमवार (10 जुलाई) को एक अहम बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री, एमसीडी मेयर और कई उच्च अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में दो दिन से भीषण बारिश हुई है। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, यमुना के बढ़ रहे जलस्तर को दोखते हुए बाढ़ प्रभावितों के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Delhi Rain: “लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं”- सीएम केजरीवाल
दिल्ली में बारिश को लेकर हुई बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह वक्त राजनीति का नहीं है। 153mm बारिश अप्रत्याशित है। दिल्ली के मंत्री और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजरे बनाए हुए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।”
“राजनीति का वक्त नहीं, साथ मिलकर करेंगे काम”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली और उत्तर भारत में जबरदस्त बारिश हुई। हालात बिगड़ गए हैं, लेकिन मौके पर हम सबको मिलकर काम करना है। सभी सरकारें पीड़ित और प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। दिल्ली में सभी विधायक, पार्षद और अधिकारी दिन रात राहत के काम में जुटे हुए हैं। इसमें दूसरे दल के विधायक और पार्षद भी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का डिजाइन खराब होने की वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है।
Delhi Rain: खतरे के निशान के पार यमुना का जलस्तर
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: