Delhi Pension Yojana: दिल्ली में किन महिलाओं को मिलती है पेंशन? पेंशन योजना के तहत ऐसे ले सकते हैं लाभ

0
18

Delhi Pension Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं उपलब्ध कारवाई जा रही है जैसे लाडली योजना , मुफ़्त बस सेवा और महिलाओं के लिए पेंशन योजना आदि और हाल ही में दिल्ली सरकार की तरफ से हर महीने महिलाओं को एक हजार देने का भी ऐलान किया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि पेंशन योजना का लाभ आप किस तरह से उठा सकते है। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2.5 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इस योजना का लाभ दिल्ली की कई महिलाओं द्वारा उठाया जा रहा है।

दिल्ली पेंशन योजना

दिल्ली सरकार द्वारा चलाई गई दिल्ली पेंशन योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने 2.5 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इस सुविधा का लाभ 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मिलता है। अगर आप एक जरुरतमन्द महिला है और 18 साल से ज्यादा उम्र की महिला है तो दिल्ली सरकार द्वारा इस सुविधा का लाभ उठा सकती है।

किन महिलाओं को मिलती है पेंशन?

अब बात करते हैं कि किन महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सकता है। दिल्ली सरकार की इस योजना के अंदर दिव्यांग महिलाएं, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं, अलग रहने वालीं महिलाएं, बेसहारा और त्यागी हुई महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के मुताबिक इस योजना का लाभ दिल्ली की करीब तीन लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना में पेंशन सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

विधवा पुत्री विवाह योजना

दिल्ली सरकार की तरफ से विधवा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए भी मदद दी जाती है और इस योजना का नाम विधवा पुत्री विवाह योजना है। विधवा पुत्री विवाह योजना के तहत शादी के लिए सरकार की तरफ से 30 हजार रुपये की मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ वही महिला उठा सकती है एक तो जिनकी आय सालाना एक लाख से ज्यादा नहीं हो और जो महिला 5 साल से दिल्ली में रहती हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here