Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी दिल्ली स्थित मुकुंदपुर की कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी के पास दो गुटों के बीच जमकर चाकू-छुरे चले।इस दौरान गोली भी चलाई गई।घटना में एक युवक की चाकू लगने से और दूसरे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। दो अन्य युवकों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल किया गया जिनका जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम में प्राथमिक इलाज किया गया।हालत बिगड़ती देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।इस दौरान पुलिस यहां सीमा विवाद को लेकर आपस में ही उलझती रही।कई घंटे तक चले इस सीमा विवाद के बाद तय हुआ कि मामला भलस्वा डेयरी थाना पुलिस के अंतर्गत आएगा। इस सीमा विवाद के बीच एक युवक का शव घंटों सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा।

Delhi News: क्या है पूरा मामला ?
Delhi News: जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी की बीच कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ देखते ही देखते ही झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया।इस दौरान जमकर चाकू चले और गोली भी चलाई गई। बताया जा रहा है कि हमले में आजाद नाम के युवक की चाकू से गोद हत्या कर दी गई। साहिल और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु नामक एक और युवक की गोली मारकर हत्या का मामला भी सामने आया। परिजनों के अनुसार उनके लड़के का इलाके की ही कुछ लड़कों के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी भी पुलिस को दे दी गई थी लेकिन उस वक्त पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
Delhi News: बदमाशों ने किया हमला
देर शाम उनको कुछ लड़कों ने समता विहार और कारगिल कॉलोनी के बीच की पुलिया के पास बुलाया जहां कुछ बदमाश पहले से ही मौजूद थे। हिमांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा जब भी पहले से वहां मौजूद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर चाकू भी चले और हिमांशु को गोली मारी गई। हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों को घायल हालत में नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आजाद नाम के युवक को भी मृत घोषित कर दिया।
बुराड़ी और भलस्वा डेयरी थाना इलाके के बीच कुछ ऐसी जगह है जहां सीमा विवाद अधिक बना रहता है। पुलिस का लचर रवैया रहता है। इसी का फायदा यहां नशा बेचने वाले नशे के सौदागर उठाते हैं।खुलेआम कई जगहों पर नशे का सामान बेचा जाता है। इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हुए और आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया।
शनिवार शाम हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली बुराड़ी और भलस्वा डेयरी दोनों ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कई घंटे तक यह दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
संबंधित खबरें
- Diesel Generator Ban: दिल्ली-NCR में इस साल से बैन नहीं होगा डीजल जनरेटर सेट, केजरीवाल सरकार ने दी बड़ी राहत!
- Fire in Mookherjee Nagar: मुखर्जी नगर Girls PG में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने 35 लोगों की बचाई जान