Delhi Metro: डीएमआरसी की ब्लू लाइन में गुरुवार की सुबह एक शख्स सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना तिलक नगर मेट्रो स्टेशन की है। जिसकी वजह से मेट्रो का संचालन रोकना पड़ा। डीएमआरसी ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। बताया गया कि तिलक नगर स्टेशन पर अचानक एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। आनन-फानन में मेट्रो को रोकना पड़ा। इस घटना के बाद से तिलक नगर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच आवागमन को बाधित हुआ है।
Delhi Metro: मेट्रो का संचालन बीच में पड़ा रोकना
डीएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका सेक्टर- 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलने वाली मेट्रो सर्विस आज बाधित हो गई। इसकी वजह एक शख्स द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास था। हालांकि, आत्महत्या करने वाले शख्स के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिसकी वजह से मेट्रो का संचालन रोकना पड़ा।
मालूम हो कि ऐसा ही एक मामला इस साल 14 अप्रैल को भी सामने आया था जब एक युवती ने दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी थी। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई थी। मेट्रो स्टेशन पर घटना सुबह 7.28 बजे हुई थी। इस दौरान सीआईएसएफ के जवान ने देखा था कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। जवानों ने लड़की को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन, लड़की ने उनकी एक न सुनी।
Delhi Metro: अक्षरधाम मेट्रो पर भी हो चुका है आत्महत्या का प्रयास
सीआईएसएफ के जवानों ने बातों में लड़की को उलझाने की कोशिश की थी। इसके बाद लड़की को बचाने के लिए स्टेशन के नीचे एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंचे, अचानक लड़की ने छलांग लगा दी। आनन-फानन में घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
संबंधित खबरें…