Vijay Rupani के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बीजेपी की खिंचाई की, कहा- “Gujarat सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए उन्हें हटाया”

0
370
Amit Chavda slams BJP

शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में Vijay Rupani के इस्तीफे के तुरंत बाद, गुजरात की प्रमुख विपक्षी पार्टी Congress ने आरोप लगाया कि BJP ने Gujarat में Covid महामारी के दौरान अपने कुप्रबंधन को छिपाने के लिए रूपाणी को बलि का बकरा बनाया है।

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी अपनी नाकामियों को छुपा रही है

द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) से बात करते हुए, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा (Amit Chavda) ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। चावड़ा ने यह भी कहा कि सभी जानते हैं कि गुजरात में भाजपा की सरकार दिल्ली से नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि रूपाणी, जिन्हें अपना पूरा कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया है, उन्होंने उसी तरह इस्तीफा दे दिया है जैसे आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

सीआर पाटिल के गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद से गुजरात भाजपा के भीतर आंतरिक विवाद था। गुजरात में कोविड प्रबंधन में सरकार विफल रही है। कोविड -19 की पहली और दूसरी लहर में 3 लाख से अधिक लोग मारे गए और राज्य में लाखों युवा बेरोजगार हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

AAP ने भी भाजपा को घेरा

रूपाणी के अचानक सत्‍ता से बेदखल होने पर, गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) के महासचिव मनोज सोरथिया (Manoj Sorathiya) ने कहा कि अगर भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ रहा है, तो वह गुजरात में 27 साल तक शासन करने के बाद अपनी खराब स्थिति दिखाती है। हालांकि, आप पिछले 1.5 वर्षों से गुजरात में बहुत मेहनत कर रही है और हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रूपाणी के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने भी ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

रूपाणी ने मुख्‍यमंत्री का पद छोड़ा

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। दिसंबर 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने से 15 महीने पहले मुख्यमंत्री के रूप में उनका इस्तीफा आया है। रूपाणी 7 अगस्त 2016 को आनंदीबेन पटेल के बाद मुख्यमंत्री बनें, जो अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राज्यपाल (Governor) हैं।

यह भी पढ़ें: Vijay Rupani resigns: विजय रुपाणी ने राज्यपाल Acharya Devvrat को सौंपा त्याग पत्र, राज्य की जनता का किया धन्यवाद

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी बोले- पौराणिक काल के गूगल थे नारद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here